May a good source be with you.

नरेंद्र मोदी के पहले भी सेना में था शौर्य और पराक्रम, तेजस्वी यादव ने “मोदी मीडिया” पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिकाऊ मोदी मीडिया ने गुजरात स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म से फ़िजूल तर्क सिखे हैं.

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार की तरफ़दारी करने वाले और “गोदी मीडिया” नाम से विख्यात पत्रकारों पर निशाना साधा है.

पाकिस्तान पर हमले के बाद विपक्ष पर हमलावर मीडिया चैनलों पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिकाऊ मोदी मीडिया ने गुजरात स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म से फ़िजूल तर्क सिखे हैं. उन्होंने मोदी को बायकॉट करने की मांग भी की है.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट में लिखा है, “नरेंद्र मोदी नहीं थे तो सेना में शौर्य और पराक्रम नहीं था एवं नरेंद्र मोदी नहीं रहेंगे तो सेना पराक्रमी नहीं रहेगी. बिकाऊ मोदी मीडिया ने यह फ़िज़ूल और बेहूदा तर्क क्या “गुजरात स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म” से सीखा है? पत्तलचाट पतलकार दलालों, शर्म करो और श्रम करो.

बता दें कि पाकिस्तान पर किए गए जवाबी कार्रवाई के बाद से भारतीय जनता पार्टी और मुख्य धड़े की मीडिया विपक्षी दल के नेताओं पर लगातार निशाना साध रही है. सेना की कार्रवाई में मारे गए आतंकियों की संख्या पूछे जाने के कारण विपक्षी दल के नेताओं की देशभक्ति पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+