शर्मनाक: टीवी शो के दौरान भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने तोड़ी भाषा की मर्यादा, कहा- पेटीकोट पहन ले विपक्ष
महिला एंकर द्वारा बार-बार माफ़ी मांगने को कहने पर भी भाजपा प्रवक्ता ने अपनी टिप्पणी के लिए माफ़ी नहीं मांगी.
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक टीवी डिबेट शो में बहस के दौरान अभद्र टिप्पणी की है. विपक्षी पार्टी के प्रवक्ता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गौरव भाटिया ने पेटीकोट और चूड़ियां पहनने की बात कही है. सबसे शर्मनाक बात यह रही कि महिला एंकर द्वारा बार-बार माफी मांगने को कहने पर भी भाजपा प्रवक्ता ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी.
दरअसल, एबीपी न्यूज़ के “सीधा संवाद” कार्यक्रम में बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष डरा हुआ है तो जाकर पेटीकोट और चूड़ियां पहन ले. इस पर शो को होस्ट कर रही एंकर ने कड़ा विरोध जताया, और माफ़ी मांगने का दबाव भी बनाया लेकिन भाजपा प्रवक्ता ने माफ़ी नहीं मांगी. उनका कहना था कि उन्होंने किसी गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया है. गौरव भाटिया ने आगे कहा कि मैंने जो बात बोली वह सिर्फ एक मुहावरा है.
BJP spokesman @gauravbh slanders women/opposition saying:”Wear petticoat…” and doesn’t stop or apologise even after anchor objects to his abusive tirade. pic.twitter.com/6iv3p2726j
— TheAgeOfBananas 🇬🇧 (@iScrew) March 5, 2019
हालांकि इस टिप्पणी के बाद गौरव भाटिया और एंकर के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. यह बहस दिग्विजय सिंह के बयान और एयर स्ट्राइक के मुद्दे पर रखी गई थी.
इसे लेकर वरिष्ठ पत्रकार इंदिरा जयसिंग ने गौरव भाटिया की भर्त्सना की है. उन्होंने कहा है कि यह बयान सेक्सिस्ट है.
Shame on you Gaurav Bhatia , you you are bound to honour the guarantee of non discrimination based on sex , this is a blatant sexist remark , apologise, or you cannot be designated a senior Advocate @ScbaIndia @maneeshchhibber @barandbench @LiveLawIndia @FeminismInIndia @BDUTT https://t.co/pk4nVNLRIx
— Indira Jaising (@IJaising) March 6, 2019
बता दें कि पाकिस्तान पर हमले को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच राजनीति तेज हो गई है. भाजपा के नेता चुनावी मंचों से पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों की संख्या गिना रहे हैं, दूसरी तरफ विपक्षी नेता मारे गए आतंकियों की संख्या का प्रमाण मांग रहे हैं.