उत्तर प्रदेश महागठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल, तीन लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के संस्थापक अजीत सिंह के बेटे, आरएलडी नेता जयंत चौधरी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की घोषणा की.
उत्तर प्रदेश में समजावादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल हो गया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को इस महागठबंधन की घोषणा की. राष्ट्रीय लोकदल तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के संस्थापक अजीत सिंह के बेटे, आरएलडी नेता जयंत चौधरी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा करते हुए कहा कि, पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मथुरा, बागपत और मुजफ्फरपुर सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
वहीं, इस महागठबंधन में कांग्रसे के शामिल होने के सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि, कांग्रेस इस गठबंधन में शामिल है. पार्टी की दो सीटे अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी.
गौरतलब है कि यूपी में महागठबंधन में शामिल पार्टियों ने सीटों का ऐलान कर दिया है. कुल 80 सीटों में से बसपा 38, सपा 37, आरएलडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. वहीं, कांग्रेस के लिए दो सीटें रायबरेली और अमेठी छोड़ दी गई हैं.