May a good source be with you.

“पैसा लेकर चैनल चलाता है…रिपब्लिक भारत मुर्दाबाद”..निजी चैनल पर भड़के पटनावासी, देखें विडियो

आरोप है कि चैनल के एंकर ने डिबेट को मुख्य मुद्दे से भटका कर बीच में हिंदु-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान की बहस छेड़ दी.

पटना में रिपब्लिक चैनल के एंकर को प्रॉपगैंडा फैलाने के आरोप में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के द्वारा विरोध का सामना करना पड़ा. लोगों ने गुस्से में चैनल के ओवी वैन को भी जलाने की कोशिश की. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात को बिगड़ने से पहले उस पर काबू पा लिया.

दरअसल, पटना के मौर्यालोक कॉम्पलेक्स में इस निजी चैनल द्वारा एक डिबेट शो का आयोजन किया गया था. डिबेट में हिस्सा लेने के लिए 13 प्वांइट रोस्टर का विरोध कर रहे लोगों को बुलाया गया था. ताकि विरोध कर रहे लोग इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकें. लेकिन चैनल के एंकर ने डिबेट को मुख्य मुद्दे से भटका कर बीच में हिंदु-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान की बहस छेड़ दी.

https://www.facebook.com/ashutosh.k.pandey.50/videos/2177624192297875/

इस डिबेट में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता निखिल आनंद और जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता अजय आलोक भी मौजूद थे.

इसी बीच डिबेट में शामिल एक लड़के ने भाजपा प्रवक्ता से सवाल किया कि, ‘आप एससी/एसटी के मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम’ मुद्दे की तरफ क्यों मोड़ रहे हैं. तब चैनल के एंकर ने लड़के को डांटते हुए कहा कि बहस का यहीं विषय है.

उसके बाद मौके़ पर मारपीट आरंभ हो गयी. सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि उतेजित भीड़ ने चैनल के एंकर के साथ मारपीट की है लेकिन विडियो में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है.

https://www.facebook.com/100001509458233/posts/2177443505649277/

शेयर किये गये विडियो में भीड़ चैनल के ओवी वैन को घेर कर खड़ी है और चैनल पर लोगों को गुमराह करने, पैसा लेकर चैनल चलाने और मोदी-मोदी का नाम जपने का आरोप लगा रही है.

फेसबुक पर एक यूजर ने यह विडियो साझा करते बताया है कि, मौके पर पटना कोतवाली थाना ने उतेजित भीड़ को शांत किया. वही, लोगों ने चैनल के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+