मैं BJP वालों की कोठियों में काम करती हूं, हमारे चाय के कप भी अलग रखे जाते हैं: महिला सफाईकर्मी का आरोप
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में इलाहाबाद के कुंभ में पांच सफाईकर्मियों के पैर धोए थे.
देश के प्रधानमंत्री और भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में इलाहाबाद के कुंभ में पांच सफाईकर्मियों के पैर धोए थे. इस पर उन्होंने खूब वाहवाही लुटी थी. लेकिन, दिल्ली की एक महिला सफाईकर्मी ने भाजपा की पोल खोल दी है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली भाजपा के बड़े नेता बिजेन्द्र यादव के यहां काम करती हूं, जहां मेरे चाय की कप भी अलग रखी जाती है.
द प्रिंट के एक रिपोर्टर ने महिला से सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री द्वारा सफाईकर्मियों के पैर धोने से धुआछूत दूर हो पाएगी? इस पर महिला ने जवाब दिया- मुझे लगता है कि सरकार एक चाल से कर रही है. कोठी बंगलों में बीजेपी नेताओं के यहां भी काम करती हूं. विजेन्द्र गुप्ता के यहां भी काम करती हूं, तो वहां हमारे चाय के कप भी अलग रखे जाते हैं.”
Camera ke saamne ke jitne marzi pair ragad lo, sachaai to aaj bhi yahi hai jo ye mahila bata rahin hain @Gupta_vijender aur inke jaison ke baare mein. pic.twitter.com/pL1tGS0B3g
— Rofl Gandhi 2.0 🏹 Commentary (@RoflGandhi_) March 4, 2019
भाजपा नेता व दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता पर लगा यह आरोप शर्मनाक है. किसी भी व्यक्ति को उसके जाति-धर्म के आधार पर अपमानित करना असंवैधानिक है.