एयर स्ट्राइक: मारे गए आतंकियों की संख्या वायुसेना को भी नहीं मालूम, फिर अमित शाह कैसे बोल रहे हैं- 250 से ज़्यादा आतंकी मारे गए
एक प्रेसवार्ता में वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने मारे गए आतंकियों की संख्या बताने से इनकार कर दिया है.
भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में किए गए एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर विरोधाभास जारी है. आज हुए एक प्रेसवार्ता में वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने मारे गए आतंकियों की संख्या बताने से इनकार कर दिया है.
वायुसेना प्रमुख ने इससे संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि “हमले में कितने लोग मारे गए ये गिनना एयरफोर्स का काम नहीं है, ये सरकार का काम है और इसका आंकड़ा सरकार ही देगी”
उन्होंने आगे कहा, “हम ये देखते हैं कि जो टारगेट हमें दिया गया वो हिट हुआ या नहीं”
Air Chief Marshal BS Dhanoa: We hit our target. The air force doesn’t calculate casualty numbers, the government does that. pic.twitter.com/TnNXiQ9DM9
— ANI (@ANI) March 4, 2019
दरअसल, आज ही अहमदाबाद के एक कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि “भारतीय वायुसेना ने पुलवामा अटैक के 13वें दिन स्ट्राइक की और 250 आतंकी से ज़्यादा आतंकी मार गिराए.”
हालांकि इस संबंध में विदेश सचिव ने भी मारे गए आतंकियों की संख्या बताने से इनकार कर दिया है.
अब एयरफोर्स के तरफ़ से जारी बयान के बाद यह सवाल उठता है कि अमित शाह को यह ‘250 से ज़्यादा’ आंकड़ा की जानकारी कहां से मिल रही है? या भाजपा अध्यक्ष एयर स्ट्राइक का चुनावी लाभ लेने के लिए झूठ बोल रहे हैं?
ग़ौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों के ख़िलाफ़ एयर स्ट्राइक किया था. लेकिन इस स्ट्राइक में कितने आंतकी मारे गए हैं, इसका स्पष्ट आंकड़ा अबतक जारी नहीं किया गया है. कई अंतर्राष्ट्रीय मीडिया समूह ने घटना के बाद ग्राउंड रिपोर्टिंग कर इस पर सवाल खड़े किए हैं.