AAP ने लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली की सात सीटों में से छह पर उम्मीदवारों की घोषणा की
गोपाल राय ने कहा कि पश्चिम दिल्ली के लिए उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जाएगी.
कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों को समाप्त करते हुए, शनिवार को आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली की सात में से छह सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी.
आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि आतिशी पूर्वी दिल्ली से, उत्तर-पश्चिम दिल्ली से गुगन सिंह, दक्षिण से राघव चड्ढा, उत्तर-पूर्व से दिलीप पांडे, चांदनी चौक से पंकज गुप्ता और बृजेश गोयल चुनाव लड़ेंगे.
गोपाल राय ने यह भी कहा कि पश्चिम दिल्ली के लिए उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जाएगी. छह उम्मीदवारों को पहले संबंधित लोकसभा सीटों पर प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था.
ग़ौरतलब है कि पिछले महीने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर महागठबंधन की बैठक के दौरान, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दिल्ली इकाई के नेताओं के विरोध का हवाला देते हुए, अपनी पार्टी और आप के बीच गठबंधन के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था.
पीटीआई इनपुट्स पर आधारित