May a good source be with you.

पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर ने जताई अभिनंदन के स्वागत की इच्छा, केंद्र सरकार से नहीं मिला कोई जवाब

कैप्टन ने कहा, , “बाघा बॉर्डर पर अभिनंदन के स्वागत करने के लिए केंद्र सरकार से अपील की थी. लेकिन, उन्हें इसका कोई जवाब नहीं मिला.”

पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इच्छा जताई कि पाकिस्तान से लौट रहे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के भारत में स्वागत करने मौका उन्हें दिया जाए. लेकिन केंद्र सरकार के तरफ से इसका कोई जवाब नहीं मिला. कैप्टन ने ट्वीट कर पीएम मोदी से अपील की थी.

एनडीटीवी को दिए बयान में उन्होंने कहा कि, “बाघा बॉर्डर पर अभिनंदन के स्वागत करने के लिए केंद्र सरकार से अपील की थी. लेकिन, उन्हें इसका कोई जवाब नहीं मिला. साथ ही उन्होंने कहा कि अभिनंदन को रिहा करना पाकिस्तान की तरफ से सद्भावना का संकेत है और अब भारत सरकार को अगला कदम तय करना होगा.”

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी से कहा था कि वह इस समय पंजाब के सीमांत इलाक़ों का दौरा कर रहे हैं. अभी वह अमृतसर में हैं. उन्हें जानकारी मिली है कि पाक सरकार ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को बाघा बॉर्डर के जरिए भारत भेजने का फैसला किया है. बाघा सीमा पर जाकर अभिनंदन को रिसीव करना उनके लिए सम्मान की बात होगी. क्योंकि अभिनंदन और उनके पिता एनडीए के पूर्व छात्र हैं, जैसा की वो खुद हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+