मोदी जी, पूरा देश जवानों को मजबूत करने में लगा है और आप बूथ मजबूत करने में लगे हो?- अरविन्द केजरीवाल
अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम बेहद दु:ख है.
सीमा पर तनाव के बीच भाजपा के एक कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संबोधित किए जाने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दु:ख जताया है. प्रधानमंत्री मोदी को उन्होंने कहा है कि पूरा देश जवानों को और देश को मज़बूत करने में लगा है और आप बूथ मज़बूत करने में लगे हो इससे बेहद दु:ख हो रहा है.
ट्विटर पर अरविन्द केजरीवाल ने लिखा है, “बेहद दुःख हो रहा है सर. पूरा देश जवानों को और देश को मज़बूत करने में लगा है और आप बूथ मज़बूत करने में लगे हो? देश मज़बूत होगा तो बूथ अपने आप मज़बूत हो जाएगा, जवान मज़बूत होगा तो हर हिंदुस्तानी मज़बूत होगा.”
बेहद दुःख हो रहा है सर।
पूरा देश जवानों को और देश को मज़बूत करने में लगा है और आप बूथ मज़बूत करने में लगे हो? देश मज़बूत होगा तो बूथ अपने आप मज़बूत हो जाएगा, जवान मज़बूत होगा तो हर हिंदुस्तानी मज़बूत होगा। https://t.co/SIj7AtU0cZ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 28, 2019
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना बूथ सबसे मजबूत मुहिम के तहत गुरुवार को विडियो कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया है. इसमें नरेन्द्र मोदी ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के गुर सिखाए.