आख़िर कहां थीं रक्षामंत्री? ना कोई ट्वीट ना कोई बयान
पायलट अभिनंदन की सुरक्षा को लेकर पूरा देश चिंतित है. 21 विपक्षी दलों ने संयुक्त बैठक कर पायलट की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं.
भारत- पाकिस्तान सीमा पर तनावपूर्ण स्थिती बनी हुई है. भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन पाकिस्तान की गिरफ्त में है.
पायलट अभिनंदन की सुरक्षा को लेकर पूरा देश चिंतित है. 21 विपक्षी दलों ने संयुक्त बैठक कर पायलट की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं. लेकिन, ऐसे तनावपूर्ण स्थिती रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण कहीं नज़र नहीं आ रहीं.
ऐसे हालात में रक्षा मंत्री कहां गायब हैं. अब तक रक्षा मंत्री की तरफ से कोई ट्वीट या कोई बयान नहीं आया है.
वहीं, जानकारी के अनुसार, थल सेना, जल सेना और वायु सेना यानी तीनों सेनाओं के प्रमुख आज रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे. हालांकि यह जानकारी सूत्रों से मिली है.
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते इस तनाव से चिंतित अमेरिका परमाणु शक्ति संपन्न दोनों देशों से तनाव कम करने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की है.
नोट- हालांकि इस समाचार को अपेडट करने तक मिली नई जानकारी के अनुसार रक्षामंत्री अपने आवास पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक में शामिल हैं. इस बैठक में जो जानकारी मिलेगी उसे शाम 6.30 बजे होने वाली सीसीएस की बैठक में साझा किया जाएगा.