May a good source be with you.

सैनिकों की शहादत पर राजनीतिक रोटी सेंकने लगी BJP, येदियुरप्पा बोले- एयर स्ट्राइक के बाद कर्नाटक में जीतेंगे 22 से ज्यादा सीट

कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष ने कहा है कि देश में राष्ट्रवाद की भावना चरम पर है जिसका लाभ भाजपा को मिलेगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच गंभीर तनाव का माहौल है. इसमें भारतीय वायुसेना के एक पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने बंदी बना लिया है. लेकिन, संकट के इस माहौल में भी भारतीय जनता पार्टी के नेता राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे. कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बी.एस.येदियुरप्पा ने कहा है कि पाकिस्तान पर कार्रवाई के बाद भाजपा को एक बार फिर जीत मिलेगी और नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर कार्रवाई करने से देश में राष्ट्रवाद का माहौल चरम पर है, ऐसे में इसका लाभ भाजपा को होगा.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कर्नाटक के चित्रदुर्ग में पत्रकारों से बातचीत में येदियुरप्पा ने कहा कि प्रदेश के वोटर भाजपा को जिताने और नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री के लिए चुनाव का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने के बाद देश के सभी लोगों खासकर युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना मजबूत हुई है इसका लाभ भाजपा को मिलेगा. देशभर में भाजपा की जीत होगी और कर्नाटक में ज्यादातर सीटें भाजपा के खाते में ही जाएंगी.

उन्होंने कहा, “भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकी ठिकानों का सफाया करके अपनी वीरता साबित की है. इस हमले का प्रभाव यह होगा कि भाजपा कर्नाटक में 22 से ज्यादा सीटें जीतेगी.” उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी एक बार फिर पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री बनेंगे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+