हमारे पायलट की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं: अखिलेश यादव
पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने भारतीय वायुसेना के दो पायलटों को हिरासत में लिया है.
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार, 27 फरवरी को ट्विटर कर भारतीय वायु सेना के पायलट की सुरक्षित वापसी की कामना की है.
अखिलेश यादव ने लिखा कि मैं अपने बहादुर पायलट की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. भगवान आपकी रक्षा करे और आपको साहस और शक्ति प्रदान करे. राष्ट्र आपके साथ खड़ा है.
I am praying for the safe return of our brave pilot. May God protect you and give you courage and strength. The nation stands with you.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 27, 2019
पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि भारतीय वायुसेना के दो पायलट उनकी हिरासत में हैं, लेकिन भारतीय अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.
एक प्रेस वक्तव्य में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एयर वाइस मार्शल आर जी के कपूर के साथ कहा कि पाकिस्तान द्वारा एक भारतीय पायलट को पकड़ने के दावे के विवरण का पता लगाया जा रहा है.
रवीश कुमार ने कहा कि हमने दुर्भाग्य से एक मिग 21 खो दिया है. एक पायलट कार्रवाई में लापता है. पाकिस्तान ने दावा किया है कि वह उनकी हिरासत में है. हम तथ्यों का पता लगा रहे हैं.
(पीटीआई इनपुट्स के साथ)