यह कैसी बेशर्मी है, जवान सीमा पर मर रहे हैं और गृहमंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के चुनावी कैम्पेन में व्यस्त हैं
एक तरफ़ देश जहां युद्ध के मुहाने पर खड़ा है वहीं दूसरी तरफ़ देश के गृहमंत्री अपने पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बिलासपुर पहुंच गए हैं.
एक तरफ़ देश जहां युद्ध के मुहाने पर खड़ा है वहीं दूसरी तरफ़ देश के गृहमंत्री अपने पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बिलासपुर पहुंच गए हैं. राजनाथ सिंह ने बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में भाजपा शक्ति केन्द्रों के संयोजकों को संबोधित किया.
इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्टर दिपांकर घोष ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि “केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंच गए हैं. यह यहां अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे”
Union Home Minister Rajnath Singh has arrived in Bilaspur, Chhattisgarh for a BJP function. Will look at Lol sabha preparation and meet senior leaders and party workers. Landed in Bilaspur 15 minutes ago @IndianExpress
— Dipankar Ghose (@dipankarghose31) February 27, 2019
भारत-पाकिस्तान में तानातनी के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह का चुनावी कार्यक्रम हिस्सा लेने की काफ़ी आलोचना हो रही है. उन्हें ट्विटर पर काफ़ी ट्रोल भी किया जा रहा है.
अमित मेहरा नाम के ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया कि ” यह बीजेपी की बेशर्मी है, इस स्थिति में गृहमंत्री को देशे के आतंरिक सुरक्षा के निगरानी करनी चाहिए, न कि राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेना.”
Unbelievable shamelessness by BJP. Home Minister should be in the situation room monitoring internal security, not attending political functions. https://t.co/Dvrrf1jouv
— Amit Mehra (@amitmehra) February 27, 2019
एक और ट्विटर यूज़र ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “यह किस प्रकार की बेशर्मी है. जवान सीमा पर मर रहे हैं और गृहमंत्री चुनावी कैम्पेन में व्यस्त हैं.”
What kind of shameless people are in BJP??
Soldiers are dying at the borders and home minister is busy in election campaigns? https://t.co/GTKwfV0rkv— . (@SarcasticSaint) February 27, 2019
बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने कल पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक किया. इसके बाद पाकिस्तानी वायु सेना ने भी भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश कर बम गिराए. इस बीच सीमा पर काफ़ी तनाव की स्थिति बन गई है.