भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन के बारे में कुछ पता नहीं: सरकारी सूत्र
विडियो में दिखाई दे रहा शख्स कह रहा है, “मैं भारतीय वायुसेना का अधिकारी हूं. मेरा सर्विस नंबर 27981 है.”
पाकिस्तानी सेना द्वारा दो भारतीय सैन्य विमानों को पाकिस्तानी वायुसीमा में मार गिराये जाने और दो पायलटों को गिरफ़्तार किये जाने के दावों के कुछ घंटों बाद सरकारी सूत्रों ने बुधवार को कहा कि भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन के बारे में अभी कुछ पता नहीं है.
पाकिस्तानी सेना ने 46 सेकेंड का एक विडियो भी जारी किया है जिसमें एक शख्स की आंख पर पट्टी बंधी है और वह दावा कर रहा है कि वह भारतीय वायुसेना का विंग कमांडर अभिनंदन है.
विडियो में दिखाई दे रहा शख्स कह रहा है, “मैं भारतीय वायुसेना का अधिकारी हूं. मेरा सर्विस नंबर 27981 है.”
विडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती. सूत्रों ने यहां अभिनंदन के पद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.