May a good source be with you.

पाकिस्तान का दावा: दो भारतीय विमानों को मार गिराया, दो पायलट गिरफ़्तार

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया कि भारतीय वायुसेना के दो पायलटों को गिरफ़्तार किया गया है.

पाकिस्तान ने बुधवार को दावा किया कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में दो भारतीय सैन्य विमानों को मार गिराया और दो पायलटों को गिरफ़्तार कर लिया. हालांकि भारत सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी 46 सेकंड के एक वीडियो में आंखों पर पट्टी बांधे एक व्यक्ति नजर आ रहा और दावा है कि यह व्यक्ति भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन हैं.

वीडियो में व्यक्ति यह कहता नजर आ रहा है, ‘‘मैं भारतीय वायुसेना का एक अधिकारी हूं. मेरा सर्विस नंबर 27981 है.’’ हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकी है.

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया कि भारतीय वायुसेना के दो पायलटों को गिरफ़्तार किया गया है. प्रवक्ता ने कहा कि एक पायलट घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरे को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि एक विमान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गिरा, जबकि दूसरा जम्मू कश्मीर में गिरा.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+