May a good source be with you.

ख़ाली घरों पर गिराए गए बम: शहीद CRPF जवान की मां बोली- इस कार्रवाई से नहीं मिली संतुष्टि

पुलवामा हमले में वीरगति को प्राप्त प्रदीप कुमार की मां का मानना है कि यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और सरकार ने इसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है.

पाकिस्तान पर वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद टीवी चैनल अपने अपने हिसाब से हमले में मारे गए आतंकियों की संख्या बता रहे हैं. मोदी सरकार के समर्थक सोशल मीडिया पर वाहवाही लुटने में जुटे हैं. लेकिन, पुलवामा हमले में शहीद हुए प्रदीप कुमार की मां का मानना है कि यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और सरकार ने इसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है.

उत्तर प्रदेश के शामली में वीरगति को प्राप्त जवान प्रदीप कुमार की मां ने पाकिस्तान पर इस हमले के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. उनका कहना है कि पाकिस्तान के एक लोग को भी मरा हुआ नहीं दिखाया गया. बम को खाली घरों पर छोड़ा गया. ना पाकिस्तानी आतंकियों की डेड बॉडी दिखाई गई ना ही उनकी कोई संख्या बताई गई.

उन्होंने कहा कि ऐसा बदला चाहती हूं जो टीवी और घरों में दिखाया जाए. जिस तरह से जवानों की डेड बॉडी दिखाई गई उसी तरह से आतंकियों की बॉडी भी दिखाई जाए. आतंकवादियों की एक भी डेड बॉडी नहीं दी गई है. उनका कहना है कि यह कार्रवाई झूठी है और पर्याप्त नहीं है.

https://twitter.com/Benarasiyaa/status/1100365334865801222

बता दें कि बीते 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ़ जवानों के काफ़िले पर हमला कर दिया, जिसमें 40 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई थी. इस घटना की प्रतिक्रिया के रूप में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की सीमा में अपने मिराज विमान से हमले किए. हालांकि सरकार ने अभी पाकिस्तान को हुए नुक़सान पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+