सीमापार एयर स्ट्राइक: राहुल गांधी बोले- भारतीय वायुसेना के पायलटों को सलाम
ट्विटर पर राहुल गांधी ने अपनी यह प्रतिक्रिया दी है.
भारतीय वायुसेना द्वारा नियंत्रण रेखा पार कर आतंकी कैंप पर किए गये हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायु सेना को बधाई दी है. राहुल गांधी ने भारतीय वायुसेना के पायलटों को सलाम कहा है.
ट्विटर पर राहुल गांधी ने अपनी यह प्रतिक्रिया दी है.
🇮🇳 I salute the pilots of the IAF. 🇮🇳
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 26, 2019
पुलवामा आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने यह कार्रवाई की है. ख़बरों के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर अपने मिराज़ विमान से हमला किया है. ख़बरों के मुताबिक वायुसेना ने 1,000 किलोग्राम के बम गिराए हैं.
हालांकि, सरकार ने इस कार्रवाई की उपलब्धियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के मद्देनज़र सेना को हाइ अलर्ट पर रखा गया है.