मध्यप्रदेश: दो जुड़वा भाइयों की हत्या, मुख्य आरोपी भाजपा और बजरंग दल का करीबी
आईजी ने कहा कि “पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों में भाजपा और बजरंग दल का झंडा लगा मिला था.”
दो जुड़वा भाई प्रियांश और श्रेयांश की अपहरण के बाद हत्या यानी की चित्रकूट अपहरण कांड का आरोपी बीजेपी और बजरंग दल का करीबी बताया जा रहा है. इस बात का खुलासा रीवा जोन के आईजी चंचल शेखर ने प्रेस कॉन्फ़्रेस के दौरान की.
आईजी ने कहा कि “पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों में भाजपा और बजरंग दल का झंडा लगा मिला था. फे़सबुक में मुख्य आरोपी पद्म शुक्ला ने कई भाजपा नेताओं के साथ अपनी फोटो भी पोस्ट की है. गिरोह का मुख्य आरोपी पद्म शुक्ला का भाई बजरंग दल का संयोजक है.”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी ने बताया कि अपहरण के बाद कुछ दिन बच्चों को चित्रकूट के आसपास ही रखा गया था. इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर रखा गया. बच्चों को ले जाने के लिए जिन वाहनों का उपयोग किया गया. उस पर भाजपा और बजरंग दल का झंड़ा लगा था. इसलिए आरोपियों को बच्चों को इधर से उधर ले जाने में पुलिस द्वारा परेशानी नहीं हुई और 13 दिन बाद आरोपियों ने दोनों मासूम भाईयों की हत्या कर दी.
आईजी ने बताया कि परिजनों से 20 लाख रुपए की फिरौती ली गई थी. अपहरणकर्ता एक व्यक्ति का मोबाइल लेकर फिरौती मांग रहे थे, उसे शंका हुई तो मोबाइल से उनकी बाइक का फोटो खींच लिया. जो कि बाइक को ट्रैस कर पुलिस आरोपी रोहित द्विवेदी तक पहुंच गयी. वहीं, आरोपी राजू द्विवेदी जो कि भवुआ अंस थाना बबेरू जिला बांदा का रहने वाला है. पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर पूछताछ आरंभ की. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया की उसने अपने साथियों पद्म शुक्ला व लक्की सिंह तोमर के साथ मिलकर दोनों बच्चों की अपहरण की घटना को अंजाम दिया था.
Chitrakoot twins abduction & murder case: Vehicles used in the crime seized by police. 6 persons have been arrested. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/p6qsErWH5Z
— ANI (@ANI) February 24, 2019
पत्रिका के अनुसार इस हत्या का मास्टरमाइंड पद्म शुक्ला भाजपा नेताओं का करीबी हैं. आरोपी का भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर द्विवेदी से सीधे संबंध है. साथ ही, वह आरएसएस के कुछ नेताओं का भी करीबी माना जाता है. फेसबुक पर आरोपी पद्म कांत शुक्ला ने यूपी, एमपी, चित्रकूट के स्थानीय भाजपा नेताओं और आरएसएस नेताओं के साथ फोटो पोस्ट कर रखी है. आरोपी यूपी के बाहुबली राजा भैया के भी संपर्क में भी था। बड़े नेताओं का संरक्षण होने की वजह से पदम शुक्ला पर स्थानीय पुलिस हाथ नहीं डालती थी.
चित्रकुट अपहरण कांड के आरोपी
– राजू द्विवेदी पिता राकेश निवासी भवुआअंस थाना बबेरू जिला बांदा
– पदम शुक्ला पिता रामकरण निवासी जानकी कुंड रघुवीर मंदिर के सामने थाना नयागांव चित्रकूट
– लक्की सिंह तोमर पिता सतेेन्द्र सिंह तोमर निवासी ग्राम तेदुरा थाना बिसंडा जिना बांदा
– रोहित द्विवेदी पिता ब्रह्मदत्त उम्र 24वर्ष निवासी भवुआअंस थाना बबेरू जिला बांदा
– रामकेश यादव पिता रामसरण यादव उम्र 26 वर्ष छेरा जिला बांदा
– पिंटू यादव पिता रामस्वरूप यादव 23वर्ष निवासी गुरदहा जिला हमीरपुर