असम में ज़हरीली शराब पीने से 140 से ज्यादा लोगों की मौत, राहुल गांधी ने घटना पर जताया दु:ख
राहुल गांधी ने कहा कि असम सरकार की उदासीनता और अक्षमता के कारण लोगों ने जान गंवाई है.
असम में ज़हरीली शराब की वजह से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफ़ा हो रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर दु:ख जताया है. उन्होंने असम की भाजपा सरकार पर उदासीनता और अक्षमता का आरोप लगाया है.
कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा कि असम सरकार की उदासीनता और अक्षमता के कारण ज़हरीली शराब पीने से 140 से ज्यादा लोगों की मौत की घटना दु:खद है. राहुल गांधी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.
The apathy & incompetence of the Assam Govt. has resulted in the tragic deaths of over 140 people with scores of victims in hospital, poisoned by toxic alcohol.
My condolences to the families of those who have died. I also pray that those in hospital make a speedy recovery.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 24, 2019
ग़ौरतलब है कि असम के जोरहाट और गोलाघाट ज़िले में बीते गुरुवार को कई लोगों ने ज़हरीली शराब पी ली थी, जिसके बाद की मौत की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है.
दैनिक भास्कर की ख़बर के अनुसार मरने वालों में ज्यादातर चाय बागान में काम करने वाले मजूदर है. मृतकों में 36 महिलाएं भी शामिल हैं. इस मामले में पुलिस ने 12 लोग गिरफ़्तार किया गया है.