चुनाव से पहले वोटरों को रिश्वत दे रही मोदी सरकार: PM-KISAN योजना पर बोले पी. चिदंबरम
पी. चिदंबरम ने चुनाव के समय ऐसे फ़ैसले को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया है.
मोदी सरकार की प्रधानमंत्री किसान योजना (PM KISAN YOJANA) को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने आचोलना करते हुए इस योजना को “वोट के लिए रिश्वत बताया.” पी. चिदंबरम ने कहा कि लोकतंत्र में वोट के लिए रिश्वत देना “शर्मनाक” है.
चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, “आज ‘वोट के लिए नकदी दिवस है. भाजपा सरकार वोट के लिए आधिकारिक रूप से प्रत्येक कृषक परिवार को 2,000 रुपये का रिश्वत देगी.”
डेक्कन हेराल्ड की ख़बर के मुताबिक पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि यह धन खेती करने वाले किसानों के साथ-साथ जमीन के मालिकों को भी मिलेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट के लिए रिश्वत से ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं है. सबसे शर्मनाक यह है कि निर्वाचन आयोग वोट के लिए दी जा रही रिश्वत को रोकने में असफ़ल है.”
Nothing can be more shameful in a democracy than 'Bribe for Votes'.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) February 24, 2019
ग़ौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 75,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना का शुभारंभ किया है. इस योजना के तहत सरकार ने 12 हेक्टेयर से कम ज़मीन वाले छोटे और सीमांत किसानों के लिए तीन किस्तों में 6,000 रुपये प्रति वर्ष देने का प्रस्ताव रखा है. इसकी घोषणा अंतरिम बजट के दौरान की गयी थी.