May a good source be with you.

जम्मू के आम नागारिक को मीडिया ने बता दिया था आतंकी, अब उसी का पुराना विडियो हो रहा वायरल

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

आज सुबह और कल हमने जिस शख्स को धमाके से उड़ा हुआ देखा या पढ़ा वह आज इंटरव्यू दे रहा है ! शाबाश मीडिया और बीजेपी।” -यह कैप्शन सोशल मीडिया में चल रहे एक वीडियो की व्याख्या करता है। एक यूजर, नवीन जुगलन (यह पोस्ट अब हटा दिया गया है) द्वारा ऊपर वर्णित संदेश के साथ शेयर किए गए इस वीडियो को 14,000 बार से ज्यादा शेयर और 4 लाख से ज्यादा बार देखा गया था।

कई फेसबुक यूजर्स ने यह वीडियो इसी संदेश के साथ शेयर किया है।

तथ्य-जांच

पुलवामा आतंकी हमले और भारतीय सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया की पृष्ठभूमि में, अब तक वायरल, यह एक और पुराना और असंबद्ध वीडियो है। यह इंटरव्यू अब एक वर्ष से ज्यादा पुराना है। इसे नवंबर 2017 में हिंदी न्यूज़ चैनल A2Z न्यूज़ द्वारा फेसबुक पर अपलोड किया गया था।

https://www.facebook.com/181150329123148/videos/192998151271699/

बाद में यह सामने आया था कि मारे गए एक आतंकवादी की तस्वीर, जिसकी पहचान अबु जारगम के रूप में हुई थी, वह वास्तव में जम्मू के रहने वाले अब्दुल माजिद हैं। माजिद, जो मांस का व्यवसाय करते हैं, दैनिक अखबारों में आतंकवादी के रूप में अपनी तस्वीर देखकर बुरी तरह चौंक गए। यह वीडियो उस इंटरव्यू का है, जिसमें इस घटना के बाद उन्होंने इस चैनल से बात की।

निष्कर्ष के रूप में, जम्मू का एक आम नागरिक जिसे मीडिया संगठनों ने गलत तरीके से मारा गया आतंकवादी बता दिया था, उसके इंटरव्यू के पुराने वीडियो को हाल का बताकर शेयर कर दिया गया। इस वीडियो के साथ, पुलवामा आतंकी हमले के बाद पहले बड़े मुठभेड़ में मारे गए जैश आतंकी के बारे में मीडिया रिपोर्टों को झुठलाने के लिए, झूठा संदेश जोड़ दिया गया।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+