कितना घमंड सह पाएगी जनता: प्रधानमंत्री ने कहा- वंदे भारत एक्सप्रेस का मज़ाक उड़ाने वालों को सही समय पर मिलेगी सज़ा
काशी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंजीनियरों और टेक्नीशियनों को अपमानित करना उचित नहीं है.
एक बार फिर प्रधानमंंत्री मोदी ने अपने शब्दों के ज़रिए ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी’ को छोटा करने का प्रयास किया है. ताज़ा मामले में पीएम ने भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का मज़ाक उड़ाने वाले को लोगों को सज़ा देने की बात कही है.
दरअसल, काशी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ” हमें वन्दे भारत ट्रेन बनाने वाले इंजीनियरों पर गर्व है. इंजीनियरों और टेक्नीशियनों को अपमानित करना उचित नहीं है. दिन रात देश के लिए काम करने वालों का मजाक उड़ाना उचित नहीं है. ऐसे लोगों को माफ़ नहीं किया जा सकता.”
उन्होंने आगे कहा कि “विपक्ष ट्रेन के टेक्निकल प्रोब्लम के लिए के लिए सरकार की आलोचना करे. ट्रेन को लेकर इंजीनियरों और टेक्नीशियनों का अपमान न करें. ऐसी आलोचना करने वाले लोगों को माफ़ नहीं किया जाना चाहिए. ये सज़ा के हक़दार हैं.”
People Mocking Vande Bharat Express Should Be Punished, Says PM Modi https://t.co/QzhetRdYaz #NDTVNewsBeeps #VandeBharatExpress pic.twitter.com/qUpkYey4v1
— NDTV (@ndtv) February 19, 2019
ग़ौरतलब है कि भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ में उद्घाटन के अगले दिन ही ख़राबी आ गई थी. इसे लेकर सोशल मीडिया सरकार की काफ़ी किरकिरी हुई थी.