May a good source be with you.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सैन्यकर्मी की पिटाई, जांच के आदेश

पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने बताया कि डेरापुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी टी बी सिंह से जांच करने को कहा गया है.

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात  राधेश्याम ने मंगलवार को बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी एक सैन्यकर्मी को पीटते और खींचकर जीप में बिठाते दिखते हैं.

उन्होंने कहा कि घटना रविवार को पता चली. सैन्यकर्मी डेरापुर थानाक्षेत्र के पलिया गांव का निवासी है. राधेश्याम ने बताया कि डेरापुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी टी बी सिंह से जांच करने को कहा गया है. उनसे तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने के लिए भी कहा गया है.

सिंह ने बताया कि सैन्यकर्मी सर्वेश यादव हैदराबाद में तैनात है और वह अवकाश पर घर आया था. क्षेत्राधिकारी ने दावा किया कि सर्वेश शराब के नशे में था और उसने पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी करने से रोका.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+