May a good source be with you.

फ़ेक न्यूज़: अमरीकी पॉप गायक के शरीर पर फ़ोटोशॉप के जरिए लगाया पुलवामा हमले के आतंकी का चेहरा

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

18 फरवरी की दोपहर, खबर आई कि पुलवामा आतंकी हमला जिसमें CRPF के 44 जवान मारे गए थे, का मास्टरमाइंड एक मुठभेड़ में मारा गया। खबरों के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर अब्दुल रशीद ग़ाज़ी उर्फ कामरान, सुरक्षा बलों से 12-घंटे लंबी मुठभेड़ के बाद मारा गया। यह खबर कई मीडिया संगठनों द्वारा दी गई है जिसमें मारे गए जैश कमांडर की एक कथित तस्वीर भी है।

उपरोक्त रिपोर्ट में इंडिया टुडे द्वारा इस्तेमाल की गई तस्वीर, एबीपी न्यूज़ज़ी न्यूज़इंडिया टीवीआउटलुक और द इकोनॉमिक्स टाइम्सजैसे कई अन्य मीडिया संगठनों ने भी अपने रिपोर्ट में रखी है।

तस्वीर की सच्चाई

ऑल्ट न्यूज़ को इस तस्वीर के बारे में एक सोशल मीडिया यूजर ने सतर्क किया, जिसने बताया कि आतंकी अब्दुल रशीद ग़ाज़ी का चेहरा, मशहूर अमरीकी पॉप गायक जॉन बॉन जोवी के शरीर पर लगा दिया गया है।

ऑल्ट न्यूज़ ने उपरोक्त ट्वीट में तुलना की गई तस्वीर की रिवर्स सर्च की तो हमें पिंटरेस्ट (Pinterest) पर जॉन बॉन जोवी की तस्वीर मिली, जो मीडिया संगठनों द्वारा इस्तेमाल की गई आतंकी ग़ाज़ी की तस्वीर से मिलती थी।

दोनों तस्वीरों में जबरदस्त समानताएं हैं — घड़ी और वॉकी-टॉकी के साथ बाएं हाथ को देखिए। और दाहिने हाथ की आकृति तथा डंडा (baton) और taser की स्थिति भी एक है। ऑल्ट न्यूज़ को इस वर्दी में विभिन्न लोगों की तस्वीरें मिलीं।

आगे जांच करने पर, ऑल्ट न्यूज़ को अमेज़न पर पुलिस सूट फोटो फ्रेम मेकर नामक एक एप्प मिला। इस एप्लीकेशन के टेम्पलेट्स में से एक की वर्दी और आकार वही है जो रशीद, बॉन जोवी और कई अन्य लोगों की ऑनलाइन मिली तस्वीरों की है।

अब्दुल रशीद ग़ाज़ी का चेहरा इस टेम्पलेट पर अलग से चिपका (सुपरइम्पोज) किया गया है। यह बड़ी अजीब बात है कि एक भी मीडिया संगठन ने इस तस्वीर को सार्वजनिक उपयोग में लेने से पहले इसकी प्रमाणिकता की जांच नहीं की।

फोटो सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन का उपयोग करके बनाई हुई तस्वीर का कई प्रतिष्ठित मीडिया संगठनों में से सभी के द्वारा इस्तेमाल किया गया।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+