गुजरात: मारे गए CRPF जवानों के परिजनों को एक माह की सैलरी दान देने के सवाल पर भाग लिए भाजपा मंत्री
पत्रकार के सवाल का कोई जवाब दिए बिना ही विधायक एक ओर हो लिए
एक ओर जहां पूरा देश पुलवामा हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए हर संभव मदद कर रहा है तो वहीं केंद्र में सत्ताधारी दल भाजपा के अपने ही मंत्री इससे कन्नी काटते हुए देखे गए.
गुजरात के वन, आदिवासी विकास एवं पर्यटन मंत्री गणपत वसावा, जवानों के लिए अपनी विधायिकी की सैलरी कुर्बान करने के नाम पे सकते में आ गए.
ग़ौरतलब है कि कुछ रोज़ पहले गुजरात के ही राजकोट से कांग्रेस विधायक ललित वसोया ने इस हमले में मारे गए जवानों को अपनी आगामी एक माह की तनख्वाह डोनेट करने की घोषणा की थी. वसोया ने साथ ही अपनी पार्टी और भाजपा के नेताओं से भी ऐसी मदद को आगे आने को कहा था.
इसी बात को लेकर एक पत्रकार ने जैसे ही गणपत वसावा से उनकी सैलरी को CRPF राहत कोष में डोनेट करने के बारे में पूछा, वसावा सकते में आ गए. सवाल का कोई जवाब दिए बिना ही विधायक एक ओर को हो लिए.
BJP minister in Gujarat Ganpat Vasava doesn’twanr to donate MLA salary for CRPF martyrs. A journalist asked him a question if BJP legislators will do the same like opposition Congress legislators who donated their salaries towards CRPF relief fund #PulwamaTerrorAttacks pic.twitter.com/RLSbW5Mp9u
— TheAgeOfBananas 🇬🇧 (@iScrew) February 17, 2019
बताते चले कि इस हमले के बाद, दो रोज़ पहले सूरत की एक जनसभा में वसावा ने “लोकसभा चुनाव रोक दो-पाकिस्तान को ठोक दो” और “जैसे को तैसा सबक सिखाने की बात की थी”.
सैनिको की मौत का निश्चित रूप से बदला लेने की बात करने वाले विधायक, सैनिको के लिए अपनी एक माह की तनख्वाह कुर्बान करने के नाम पर चुप्पी साध गए.