May a good source be with you.

शर्मनाक: CRPF जवान के शव के साथ सेल्फ़ी ले रहे मोदी सरकार के मंत्री

केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के.जे अल्फोंस ने इस फ़ोटो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया था.

देश में शोक का माहौल है. हर कोई वीरगति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है. लेकिन, इसी बीच मोदी सरकार में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के.जे अल्फोंस को जवानों के पार्थिव शरीर के साथ सेल्फ़ी लेते देखा गया है. सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है.

मंत्री जी ने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया था, लेकिन विवाद बढ़ता देख उन्होंने फ़ोटो हटा लिया. हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

आजतक की ख़बर के अनुसार के.जे अल्फोंस बीते शनिवार को पुलवामा हमले में मारे गए जवान वीवी वसंत कुमार के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए कोझीकोड हवाई अड्डे पहुंचे थे.

इस दौरान उन्होंने शहीद जवान के ताबूत की तरफ पीठ करके फोटो खिंचाई और ट्विटर पर फ़ोटो अपलोड करते हुए लिखा कि गुड बाय शहीद वसंत कुमार. ‘हम आपकी वजह से हम जिंदा हैं. #CRPFJawans #PulwamaTerrorAttack #KashmirTerrorAttack.’

स्क्रीनशॉट

ज्ञात हो कि बीते गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आंतकियों ने सीआरपीएफ़ काफिले पर हमला कर दिया था. जिसमें 40 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई थी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+