आपकी फोटोशॉप से पकिस्तान के तो टुकड़े नहीं होंगे, लेकिन हमारा देश नफ़रत की आग में झुलस जाएगा- भूपेश बघेल
भूपेश बघेल ने लोगों से फेक न्यूज़ न फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की है.
जवानों पर हुए बर्बरतापूर्ण हमले को लेकर जहां एक तरफ़ पूरे देश में गुस्से का माहौल है, तो दूसरी तरफ़ कुछ विशेष एजेंडा के लोग इस माहौल का अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल कर लेना चाहते हैं. देश भर से कई जगहों से सूचनाएं प्राप्त हो रही है कि इस बहाने मुसलमानों और कश्मीरियों पर निशाना साधा जा रहा है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से फेक न्यूज़ न फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की है.
बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, “आप सभी से निवेदन है कि कृपया किसी भी तरह की फेक न्यूज़ न फैलाएं. आपकी फोटोशॉप से पकिस्तान के तो टुकड़े नहीं ही होंगे, लेकिन हमारा देश जरुर नफरत की आग में झुलस जाएगा. यह समय शांत, संयमित और एकजुट रहने का है. मुझे अपनी सेना के पराक्रम पर पूरा भरोसा है.
आप सभी से निवेदन है कि कृपया किसी भी तरह की फेक न्यूज़ न फैलाएं। आपकी फोटोशॉप से पकिस्तान के तो टुकड़े नहीं ही होंगे, लेकिन हमारा देश जरुर नफरत की आग में झुलस जाएगा। यह समय शांत, संयमित और एकजुट रहने का है। मुझे अपनी सेना के पराक्रम पर पूरा भरोसा है।
जय हिन्द।#StandWithForces
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 15, 2019
ग़ौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर उकसाने वाले मैसेज आने शुरू हो गए हैं. अपने ही देश के लोगों को आतंक परस्ती साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है.