पुलवामा हमले के अगले दिन ही रैली करने पहुंचे PM मोदी, सोशल मीडिया पर पड़ी लताड़
प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद झांसी में एक जनसभा को संबोधित किया.
जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले से देश ग़मगीन है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भी एक रैली को संबोधित किया. वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री ने झांसी में एक जनसभा को संबोधित भी किया है. इसे लेकर सोशल मीडिया में लोगों ने प्रधानमंत्री के प्रति अपनी नाराज़गी दिखाई है.
पीएम मोदी द्वारा रैली के संबोधन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर निशाना साधा है. ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि देश के बहादुर जवानों के प्राण जाए, लेकिन पीएम मोदी का पीआर न जाए. शर्मनाक
देश के बहादुर जवानों के प्राण जाए पर मोदी का PR न जाए ?
What shame— Vinay Kumar Dokania (@VinayDokania) February 15, 2019
एक यूजर ने लिखा कि ये लोग राष्ट्रीय त्रासदी पर चुनाव जीतते हैं.
Elections triumph over a national tragedy #PulwamaAttack https://t.co/H7MJ2z3I12
— Saikat Datta (@saikatd) February 15, 2019
एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि कम से कम आज तो रूक जाते पीएम जी.
कम से कम आज तो रुक जाते PM जी!!
— SIDDHARTHA MISHRA 🇮🇳 (@Siddharth691) February 15, 2019
वहीं एक ट्विटर यूजर ने प्रधानमंत्री मोदी और गोदी मीडिया पर जमकर हमला बोला है. ट्वीट में उसने लिखा है कि अरे यार आज तो डबल मौका मिलेगा पाकिस्तान के ख़िलाफ़ डायलॉग मारने का, छोड़ेंगे थोड़ी और मीडिया भी तैयार है ब्रेकिंग न्यूज़ चलाने के लिए कि पीएम ने ये कहा, समझा करो भाई हकीकत और है.
https://twitter.com/bharatthakkar6/status/1096278933459193857
एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि सिर्फ प्रचार मंत्री हैं. देश के जवानों के लिए कितनी संवेदनहीन सरकार है ये.
https://twitter.com/ChorChokidar/status/1096280112805203968
वहीं भाजपा के देशप्रेम पर ताना मारते हुए एक यूजर ने लिखा कि वाह रे देशप्रेमी, एक कल रात लाइव नाच गाना और एक ढोंगी केरल में और एक तड़ीपार प्रचार कर रहे थे. देशभक्ति इन लोगों से सीखो
वाह रे देशप्रेमी
एक कल रात में लाइव नाच गाना और एक ढोंगी केरल में और एक तड़ीपार प्रचार कर रहे थे देशभक्ति इन लोगों से सीखो— lncredible_Shahanshah (@incredible_Shah) February 15, 2019
जेएनयू मामले में मोदी सरकार पर तंज कसते हुए एक यूजर ने लिखा कि बुरे दिनों में आतंकी हमले के बाद कांग्रेस के मंत्रियों से इस्तीफ़े मांगे जाते हैं. सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही तय होती थी. अच्छे दिनों में बस जेएनयू वालों को कोस कर दिल हल्का किया जाता है.
बुरे दिनों मे आतंकी हमले के बाद कांग्रेस के मंत्रियो के इस्तीफे मांगे जाते थे। सत्ता मे बेठे लोगों की जवाबदेही तय होती थी।
अच्छे दिनों मे बस JNU वालों को कोस्कर दिल हल्का किया जाता है। #CRPFJawans #CRPFKashmirAttack #pulwama #PulwamaAttack— Ruhi chhabra (@attitudefilly) February 15, 2019
वहीं मोदी सरकार की जुमलेबाजी को लेकर ट्वीटर उपयोगकर्ता ने लिखा कि देश के जवान शहीद होते हैं तो होते रहे. झूठे प्रचार और जुमलों से जनता को बेवकूफ़ बनाकर वोट लेना, फिर अडाणी-अंबानी की सेवा करना यही साहेब का धर्म है यही जीवन है.
देश के जवान शहीद होते है तो होते रहे ।साहेब को तो अपने धन्धे के अलावा किसी बात से कोई सरोकार नहीं है । झूठे प्रचार और जुमलों से जनता को बेवक़ूफ़ बनाकर वोट लेना , सत्ता हासिल करना और फिर अदानी-अम्बानी की सेवा करना यही साहेब का धर्म है यही जीवन है ।
— 𝐊𝐫𝐢𝐬𝐡𝐧𝐚 ✰❃ (@Simply_Krishna) February 15, 2019