जहरीली शराब से हुई मौतों पर प्रियंका ने जताया शोक, कहा- सरकार की सरपरस्ती में संचालित होती है अवैध शराब
प्रियंका गांधी ने कहा, “उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार की सरपरस्ती में अवैध शराब का इतना बड़ा कारोबार संचालित होता है यह कल्पना भी नहीं की जा सकती.”
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दुख जताया है. एक बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि, “मैं यह जानकर स्तब्ध और बेहद दुखी हूं कि जहरीली शराब से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, कुशीनगर और कई गांवों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और मरने वालों का सिलसिला लगातार जारी है.”
Eastern UP General Secy Priyanka Gandhi Vadra: Sad&stunned by death of more than 100 people in Uttarakhand & UP due to illicit liquor. This is condemnable. It couldn’t have been imagined that the trade of illicit liquor flourished at such a large scale in the 2 states. (file pic) pic.twitter.com/JuclizP9vv
— ANI (@ANI) February 10, 2019
अपने बयान में प्रियंका ने आगे कहा कि, “दिल दहला देने वाली इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है.” उनके कहे मुताबिक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार की सरपरस्ती में अवैध शराब का इतना बड़ा कारोबार संचालित होता है यह कल्पना भी नहीं की जा सकती. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करती हैं कि बीजेपी सरकारों द्वारा अपराधियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी का प्रावधान किया जाएगा.
Eastern UP Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra: I hope that the state govts take strict action against culprits and provide compensation & govt jobs for the families of the deceased. I express my condolences to bereaved families. https://t.co/XG3tpC7Sdr
— ANI (@ANI) February 10, 2019
अपने बयान के आखिर में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि, “इतनी दुखद घटना के बारे में सुनकर मैं अत्यंत व्यथित हूं और शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हूं.”