May a good source be with you.

जनता की अदालत में नहीं बच पाएगा चौकीदार, देश के सामने है कांड का काला चिट्ठा: राहुल गांधी

राफे़ल घोटाले में नया खुलासा होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार हमलावर हैं.

राफे़ल घोटाले में नया खुलासा होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार हमलावर हैं. उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने सच्चाई छिपाई है. राहुल गांधी ने कहा है कि जनता के अदालत में अब चौकीदार बच नहीं पाएगा.

अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि चौकीदार ने राफ़ेल मामले में सुप्रीम कोर्ट से सबूत छिपाया है. चौकीदार के कांड का काला चिट्ठा अब देश देख चुका है और जनता की अदालत में चौकीदार अब बच नहीं पाएगा.

बता दें कि शुक्रवार को अंग्रेजी के प्रतिष्ठित अख़बार द हिन्दू ने अपने एक रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय की एक नोट का खुलासा किया था, जिसमें कहा गया था कि राफ़ेल सौदे में प्रधानमंत्री कार्यालय हस्तक्षेप कर रहा था, जिससे रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई थी. यह ख़बर सामने आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार विपक्ष के हमलों से घिर गई है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+