का हो नीतीश? कुछ शर्म बचल बा कि नाहीं?- मुजफ़्फ़रपुर शेल्टर होम मामले में लालू यादव ने CM नीतीश पर दागे सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ़्फ़रपुर शेल्टर होम मामले में नीतीश सरकार के रवैये को लेकर जमकर फटकार लगाई है.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने चुटीले अंदाज में मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है. लालू प्रसाद यादव ने मुजफ़्फ़रपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार पर व्यंग्य करते हुए कहा कि का हो नीतीश? कुछ शर्म बचल बा कि नाहीं.
का हो नीतीश? कुछ शर्म बचल बा कि नाहींhttps://t.co/sl3JNoTDCX
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 7, 2019
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आज मुजफ़्फरपुर शेल्टर होम पर नीतीश सरकार के रवैये को लेकर जमकर फटकार लगाई है.
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल पूछा कि बिहार में कितने शेल्टर होम हैं? उनमें कितने बच्चे हैं? कितने बालक और बालिकाएं हैं? शेल्टर होम को कितना फंड मिलता है और इनमें रहने वालों के हालात कैसे हैं? लेकिन बिहार सरकार के वकील सवालों के सटीक जवाब नहीं दे पाए.
बिहार सरकार के ऐसे रवैये से नाराज़गी जाहिर करते हुए कोर्ट ने कहा कि अब बहुत हो गया कम से कम बच्चों को तो बख्श दीजिए. इसके साथ ही कोर्ट ने मुजफ़्फ़रपुर शेल्टर होम मामले के ट्रायल को दिल्ली के पोस्को कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है.