बंगाल में मोदी जी की सभा में उत्पात, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपस में ही उछाले जूते-चप्पल, रोकते रह गए प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ.
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपस में ही कुर्सी उछालने शुरू कर दिए. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मोदी जी को अपना भाषण जल्दी ही समाप्त करना पड़ा.
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी प. बंगाल के ठाकुरनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. इसी बीच रैली में अराजकता फैली और भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे पर जूते चलाने लगे और कुर्सियां उछालने लगे.
Today at Thakuenagar. BJP supporters welcoming dear leader in the only way they know. Hurling shoes and chairs at each other 😂😂 #ModiBariJaa pic.twitter.com/v6HcLQTk9Z
— Aparna (@chhuti_is) February 2, 2019
भाजपा कार्यकर्ताओं के इस उत्पात में कई लोग जख़्मी हो गए. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ. प्रशासन भी इस भगदड़ और उत्पात को कंट्रोल करने में असमर्थ था. इसके बाद प्रधानमंत्री अपना भाषण बीच में ही छोड़कर निकल लिए.