भीमा कोरेगांव : सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए मुंबई पुलिस ने प्रो. आनंद तेलतुम्बडे को किया गिरफ़्तार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार आनंद तेलतुम्बडे को 11 फरवरी से पहले गिरफ़्तार नहीं किया जा सकता था.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए बुद्धिजीवी प्रो. आनंद तेलतुम्बडे को मुंबई पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. एक ख़बर के अनुसार शनिवार तड़के उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि पुणे सेशन कोर्ट से आनंद की जमानत याचिका ख़ारिज़ होने के बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया है.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आनंद तेलतुम्बडे को 4 हफ़्ते का समय दिया था. इसके अनुसार 11 फरवरी के पहले उनकी गिरफ़्तारी नहीं की जा सकती थी. इस दौरान उन्हें अपने जमानत के लिए सबूत जुटाने थे. ख़बरों के मुताबिक आनंद तेलतुम्बडे आज मुंबई उच्च न्यायालय में अपने जमानत की अर्जी देने वाले थे, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें उठा लिया.
बता दें कि भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में सरकार ने कई बुद्धिजीवियों को गिरफ़्तार किया है.