May a good source be with you.

ICICI बैंक की पूर्व चेयरमैन चंदा कोचर ने किया बैंक की आचार संहिता का उल्लंघन: श्रीकृष्ण समिति रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोचर के स्तर पर वार्षिक खुलासों की जांच-पड़ताल में ढील बरती गई और आचार संहिता का उल्लंघन किया गया.

आईसीआईसीआई बैंक की ओर से कराई गई स्वतंत्र जांच में बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर को बैंक की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है.

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी एन श्रीकृष्णा की समिति ने बुधवार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी. रिपोर्ट में कहा गया है कि कोचर के स्तर पर वार्षिक खुलासों की जांच-पड़ताल में ढिलाई बरती गई और आचार संहिता का उल्लंघन किया गया.

रिपोर्ट के आधार पर बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक की आंतरिक नीतियों के तहत कोचर के इस्तीफे को उनकी ‘गलतियों पर बर्खास्तगी’ के तौर लेने का फैसला किया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+