May a good source be with you.

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों का 207 करोड़ का सिंचाई कर किया माफ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए किसानों का 207 करोड़ का बकाया सिंचाई कर माफ़ कर दिया है. इस फैसले से राज्य के 15 लाख किसानों को फायदा मिलेगा. इतना ही नहीं पुलिस परेड ग्राउंड में अपने गणतंत्र दिवस के संबोधन के दौरान बघेल… Continue reading छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों का 207 करोड़ का सिंचाई कर किया माफ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए किसानों का 207 करोड़ का बकाया सिंचाई कर माफ़ कर दिया है. इस फैसले से राज्य के 15 लाख किसानों को फायदा मिलेगा.

इतना ही नहीं पुलिस परेड ग्राउंड में अपने गणतंत्र दिवस के संबोधन के दौरान बघेल ने किसानों की आर्थिक दशा सुधारने के स्थायी समाधान के लिए भी आह्वान किया.

‘नेशनल हेराल्ड’ के मुताबिक़ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश की घोषणा के एक महीने बाद ही उनकी सरकार ने किसानों के अल्पकालिक कृषि कर्ज को 6,230 करोड़ की दर से और 2500 एमएसपी पर धान खरीदने के वादों को पूरा किया.

उन्होंने कहा कि “किसानों को कर्ज़ के चंगुल से मुक्ति दिलाए बिना उनकी हालत और गांवों की स्थिति में सुधार नहीं किया जा सकता. इसलिए हमने पहली कैबिनेट बैठक में 16 लाख 65 हजार किसानों का लगभग 6,230 करोड़ रूपए का अल्पकालिक कृषि ऋण माफ़ करने का फैसला लिया.”

अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बघेल ने आगे कहा कि अपनी उपज के लिए किसानों को अच्छा रिटर्न सुनिश्चित करने के लिए हमने पहली कैबिनेट बैठक में धान को 2,500 प्रति क्विंटल की खरीद से खरीदने का वादा पूरा किया.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+