सर्वेः राफ़ेल सौदे में प्रधानमंत्री मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोपों को 65 फीसदी लोग मानते हैं सही
आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 86 प्रतिशत लोगों ने राफ़ेल सौदे में आरोपों को सही ठहराया है.
लोकसभा चुनाव से पहले हाल-फिलहाल के मुद्दों को लेकर सर्वे के जरिए देश के मिजाज का पता लगया जा रहा है. इसी क्रम में राफ़ेल सौदे में प्रधानमंत्री मोदी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को 65 फीसदी लोगों का मानते हैं, जबकि सिर्फ 25 फीसदी लोग इन आरोपों को गलत मानते हैं.
सत्य हिंदी की ख़बर के मुताबिक़ नेटवर्क 18 और आईपीएसओएस के नेशनल ट्रस्ट सर्वे में यह पुछा गया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़ राफ़ेल सौदे में कांग्रेस द्वारा लगाए आरोप सही हैं? जिसमें आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 86 प्रतिशत लोगों ने माना कि कांग्रेस द्वारा राफ़ेल सौदे में लगाए गए आरोप सही हैं. जबकि केवल 5 प्रतिशत लोग इन आरोप को गलत बताया है.
वहीं दिल्ली में भी आरोपों को सही मानने वाले 83 प्रतिशत लोग हैं. वहीं उत्तरप्रदेश में 56 प्रतिशत और गुजरात में 58 फीसदी लोग कांग्रेस के आरोपों को सही ठहरा रहे हैं. वहीं उत्तराखंड, गोवा और तेलंगाना में ज्यादातर लोगों ने आरोपों को खारिज कर दिया है.