मध्य प्रदेश: भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय इंदौर नगर निगम को दी धमकी, कहा- मुझे पूछे बिना काम न करें
आकाश विजयवर्गीय भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं.
भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय बीते शुक्रवार को जवाहर मार्ग पुल के उद्घाटन पर पहुंचे थे जहां उन्होंने कथित तौर पर इंदौर नगर निगम को उनसे पूछे बिना काम न करने की धमकी दी थी.
पत्रिका की ख़बर के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान आकाश विजयवर्गीय ने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा कि मुझसे पूछे बिना मेरी विधानसभा में नगर निगम कोई कार्यक्रम न करें. नहीं तो आप समझ जाना कि क्या होगा. भाजपा विधायक को इस पुल के उद्घाटन की जानकारी एक दिन पहले ही दी गई थी. जिसकी वजह से वह नाराज़ थे.
न्यूज़18 की ख़बर के मुताबिक पिछले हफ्ते भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के निमंत्रण कार्ड में आकाश का नाम नहीं था. इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी भाग लिया था. हालांकि उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम को छोड़ना बेहतर समझा था.