भाजपा सांसद ने पार की भाषाई मर्यादा, कार्यक्रम के दौरान मंच पर सरेआम दी गालियां
भाजपा सांसद की अभ्रद्र टिप्पणी से नाराज़ आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की.
आगामी लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भाषा की मर्यादा को ताक पर रख दिया है. ताजा मामले में पार्टी के सांसद ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से खुलेआम गालियां दी है.
ईनाडु इंडिया की ख़बर के अनुसार पश्चिमी दिल्ली के विकास नगर इलाके में उत्तरप्रदेश महोत्सव नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद प्रवेश साहेब सिंह वर्मा ने मंच से कई बार गालियां दी. उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया.
कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे आप और कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा सांसद की अभ्रद्र टिप्पणी पर भड़क गए और हंगामा शुरु कर दिया. अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंच पर पहुंचकर सांसद के ख़िलाफ़ जामकर नारेबाजी भी की. हंगामा को बढ़ता देख भाजपा सांसद कार्यक्रम से चले गए.