इस साल हमें अपने देश के गणतंत्र को फिर से बहाल करना है: उमर अब्दुल्ला
मोदी सरकार के कार्यकाल में संवैधानिक संस्थाओं जैसे- सीबीआई, आरबीआई में कलह को लेकर विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार हमलावर रही हैं.
देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ़्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि हमारा देश विपरीत विचारों और दूसरे धर्म के लोगों के साथ जश्न मनाने में विश्वास रखता है. उन्होंने आह्वान किया है कि 2019 में हम सब मिलकर अपने देश के लोकतंत्र को फिर से बहाल करें.
ट्विटर पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, “हमारा गणतंत्र असहमति, दूसरे धर्म, भाषा, संस्कृति और राजनैतिक विश्वास को बर्दाश्त करने पर नहीं बल्कि उसका जश्न मनाने पर विश्वास रखता है. आइए इस साल 2019 में हम अपने लोकतंत्र को बचाने को फिर से बहाल करें.”
Our republic is not about tolerating differences it’s about celebrating differences, differences of religion, language, culture & political beliefs. Let’s make 2019 the year we reclaim our republic #RepublicDayIndia
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) January 26, 2019
बता दें कि पिछले पांच सालों में मोदी सरकार के कार्यकाल में संवैधानिक संस्थाओं जैसे- सीबीआई, आरबीआई में कलह को लेकर विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार हमलावर रही हैं. इस लिहाज से 2019 के चुनाव में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी को करारी हार देने के लिए एकजुट हैं. हाल के सर्वे में भाजपा और एनडीए के लिए 2019 की राह मुश्किल दिख रही है. कांग्रेस नित यूपीए की सरकार बनने के आसार दिख रहे हैं.