सबरीमला विवाद: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर पर RSS ने किया हमला, गाय का गोबर फेंका
प्रियनंदन ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे एक आदमी नहीं था बल्कि अन्य लोग भी शामिल हैं.
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम फिल्म निर्देशक प्रियनंदन पर आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है. प्रियनंदन ने शक जताया कि सबरीमला मंदिर के विषय पर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया है.
नवजीवन की ख़बर के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “उन्हें पीटा गया और गाय के गोबर का पानी उनके ऊपर फेंका गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
प्रियनंदन ने बताया कि ऐसा लगता है कि हमलावर मेरा इंतजार कर रहा था. करीब 9 बजे के आसपास वह मेरे पीछे आया, मुझे मारा और गोबर वाला पानी मेरे ऊपर डाल दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के पीछे एक आदमी नहीं था बल्कि अन्य लोग भी शामिल हैं.
प्रियनंदन को शक है कि हाल हीं में सोशल मीडिया पर सबरीमला मंदिर को लेकर किए गए पोस्ट की वजह से उन पर हमला किया हुआ है. वहीं दूसरी ओर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रियनंनदन पर हुए हमले निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है.