चाबी रिंग का विज्ञापन करके देश का विकास करेंगे रेल मंत्री पीयूष गोयल? ट्विटर पर हुए ट्रोल
पीयूष गोयल ने आलोचना के कुछ समय के बाद पोस्ट डीलीट कर दिया.
रेल मंत्री और प्रभारी वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से चाबी रिंग का विज्ञापन किया है. 24 जनवरी को उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि विकास और समृद्धि के लिए दरवाजे खोलने के लिए ये चाबियां हैं.
The keys to opening the doors to Growth & Prosperity are here.
Flaunt it with pride to show that you stand for a New India.Shop exclusive NaMo merchandise on the NaMo App: https://t.co/oAJs482Luj pic.twitter.com/rwhhZvXI13
— Piyush Goyal Office (@PiyushGoyalOffc) January 24, 2019
इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने गोयल की जमकर आलोचना की और उन पर अपने पद का अनुचित लाभ लेने का आरोप लगाया. जिसके बाद उन्होंने पोस्ट डीलीट कर दिया.
हालांकि, पीयूष ने ये पोस्ट अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से की थी, लेकिन आलोचना के कुछ समय के बाद उन्होंने ये पोस्ट डीलीट कर दिया. बाद में गोयल ने दोबारा इस पोस्ट को अपने ऑफिस के ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया .
बता दें कि सिर्फ गोयल ही नहीं हैं, जो नमो ब्रांड को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं. इनसे पहले भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ट्विटर पर नमो ऐप का प्रचार कर चुके हैं. यहां तक कि उन्होंने लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, उद्योग मंत्री और लोक उद्यम बाबुल सुप्रियो, पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू के साथ नमो ऐप की टी-शर्ट पहनकर एक फोटो पोस्ट की थी.