चुनावी सर्वे: उत्तर प्रदेश में 18 सीटों पर सिमट सकती है भाजपा, अगर सपा-बसपा को मिला कांग्रेस का साथ तो गठबंधन जीतेगी 75 सीट!
इंडिया टुडे कार्वी इनसाइट्स के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा का चुनाव त्रिकोणीय होने जा रहा है.
लोकसभा चुनाव से पहले आए एक सर्वे ने भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. इस सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन होने के बाद भाजपा 18 सीटों पर सिमट सकती है. अगर इस गठबंधन को कांग्रेस का साथ भी मिलता है तो भाजपा 5 सीटें ही जीत पाएगी. यह सर्वे 28 दिसंबर 2018 से 8 जनवरी 2019 के बीच का है.
जनसत्ता के मुताबिक इंडिया टुडे कार्वी इनसाइट्स के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा का चुनाव त्रिकोणीय होने जा रहा है. 20 लोकसभा क्षेत्रों के 2478 सैंपल्स के अनुसार सपा-बसपा-रालोद गठबंधन को 58 सीटें मिल सकती हैं. वही कांग्रेस के खाते में 4 सीटें जाती दिख रही है.
बता दें कि इंडिया टुडे का यह सर्वे प्रियंका गांधी के राजनीति में उतरने की घोषणा से पहले का है. अब कांग्रेस के इस बड़े सियासी दांव से उत्तर प्रदेश में चुनावी गणित बदलने के आसार हैं. बुधवार को कांग्रेस ने अपने युवा चेहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी तथा प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी की जिम्मेदारी दी है.