गाय के नाम पर हिंसा: हरियाणा में मवेशी व्यापारी को गाय चोरी के शक में लगातार दो घंटे पीटा
गाय के नाम पर एक बार फिर हिंसा की ख़बर सामने आई है. ताज़ा मामला हरियाणा के रोहतक के भालौत गांव का है,
गाय के नाम पर एक बार फिर हिंसा की ख़बर सामने आई है. ताज़ा मामला हरियाणा के रोहतक के भालौत गांव का है, जहां एक 24 साल के मवेशी व्यापारी नौशाद मुहम्मद को कथित गौरक्षकों ने तस्करी के शक में बेहरहमी से पिटाई कर दी.
फर्स्टपोस्ट की ख़बर के अनुसार घटना 19 जनवरी की है, नौशाद को 8 बजे के आस-पास उसे कुछ युवाओं ने पकड़ लिया और खंभे से बांधकर उसे 2 घंटे तक लाठियों से पीटा. इतना ही नहीं उन्होंने उसको शरीर को सीगरेट से जलाया भी.
वहीं नौशाद के दो घंटे के पीटने के बाद पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और उसे पुलिस स्टेशन ले गई. पुलिस ने उसको अस्पताल ले जाने के बजाय उसको चेन से बिस्तर पर बांध दिया, वह पुलिस से खुद को अस्पताल ले जाने की विनती करता रहा, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी.
वहीं सिविल सोसाइटी के कार्यकर्ताओं को जब इस मामले की भनक लगी तो वह पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने इस मामले को लेकर अधिकारियों से पूछताछ की.
अधिवक्ता राजकुमारी दहिया ने कहा जब हम पुलिस स्टेशन पहुंचे तो नौशाद बदहवास अवस्था में था और आरोपी गुमाना कुर्सी पर बैठकर पुलिसकर्मी के साथ चाय पी रहा था.
उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद सिविल सोसइटी के कार्यकर्ताओं ने नौशाद को इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं पुलिस ने आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज किया.
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले अगस्त 2018 में ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर रोहतक के टिटोली गांव के एक यामीन खोखर की पिटाई कर दी थी कि उसने बकर-ईद पर एक बछड़े का वध कर दिया था। वहीं डकैती के एक मामले में, 2 अगस्त, 2018 को हरियाणा के पलवल जिले में मवेशी चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।