May a good source be with you.

पेट्रोल-डीज़ल के दाम में लगी आग, लगातार 14 दिनों से डीज़ल, तो 6 दिनों से बढ़ रही पेट्रोल की कीमतें

दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 71.27 रुपए तो डीज़ल 65.90 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रही है.

पेट्रोल-डीजल के दाम इन दिनों लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 6 दिनों से पेट्रोल का दाम लगातार बढ़ा है, वही डीज़ल की कीमत 14 दिनों में बढ़ रहे हैं. दिल्ली में पेट्रोल 13 पैसे महंगा हुआ है, जबकि डीज़ल के दाम में 19 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

आजतक की ख़बर के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत क्रमश: 71.27 रुपए और 65.90 रुपए प्रति लीटर दर्ज़ की गई है. मुंबई में पेट्रोल 76.90 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल 69.01 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बेची जा रही है. कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल 73.36 रुपए और 73.99 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई है. इन दोनों महानगरों में डीज़ल के दाम 67.68 रुपए और 69.62 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं.

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले इस तरह से तेल की दामों में बढ़ोतरी मोदी सरकार की मुश्किलें खड़ी कर सकता है. बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, जिसकी वज़ह से दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+