स्टार्टअप इंडिया ‘सीमित इंडिया’ : 2,197 कंपनियों में से केवल 88 को ही मिली टैक्स में छूट
स्कीम लॉन्च होने के तीस महीनों के अंदर 2,197 आवेदकों ने टैक्स में छूट के लिए आवेदन किया था.
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र में सत्तारुढ़ मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक स्टार्टअप इंडिया स्कीम भी फेल होती दिख रही है. इस योजना के तहत 11,422 में से केवल 88 स्टार्टअप को ही औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग (DIPP) द्वारा आयकर छूट के लिए प्रमाणित किया गया है.
बता दें कि स्टार्टअप इंडिया स्कीम का यह आंकड़ा स्कीम लॉन्च होने के तीस महीनों के भीतर का है. 24 जुलाई 2018 तक के आंकड़ों के मुताबिक, DIPP के पास उस तारीख तक आए 2,197 आवेदकों में से केवल 88 स्टार्टअप को टैक्स में छूट मिली है.
मालूम हो कि स्टार्टअप इंडिया स्कीम के तहत दो पहलुओं, बढ़े हुए आय और निवेश के अंतर्गत स्टार्टअप को टैक्स में छूट मिलती है.
‘जनसत्ता’ के मुताबिक, एक सरकारी अधिकारी का कहना है कि टैक्स छूट आमतौर पर यूनिक और इनोवेटिव स्टार्टअप को दी जाती है.