योगीराज में जेल में हुई कैदी की मौत, मां बोली- सज़ा दे देते उसे मार क्यों दिए..मेरा बेटा वापस लौटा दो
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रहीम को बेहरमी से पीटा और थर्ड डिग्री दी जिसके चलते उसकी मौत हो गई.
लखनऊ पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में पकड़े गए 38 साल के आरोपी अब्दुल रहीम की आज लखनऊ ट्रांमा सेंटर में मौत हो गई. मृतक के परिवार वालों ने लखनऊ पुलिस पर रहीम को प्रताड़ित करके मार देने का गंभीर आरोप लगाया है.
रहीम की मौत के बाद परिवार वालों ने ट्रामा सेंटर में जमकर हंगामा किया और पुलिस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया.
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि रहीम को जेल भेजे जाने से पहले स्थानीय पुलिस ने उसे बहुत प्रताड़ित किया था. उसको बेहरमी से पीटा और थर्ड डिग्री दी जिसके चलते उसकी मौत हो गई.
बेटे की मौत के कारण मां का रो-रो कर बुरा हाल है. उसने पुलिस प्रशासन से सवाल किया है कि उसने गलत ही किया था तो सजा देते..उसे मारा क्यों?
A 38-year-old man Abdul Raheem arrested by Lucknow police on suspect of theft died today. The aggrieved family alleged that Raheem was tortured by the local police before he was sent to jail. Rahim eventually succumbed to his injuries on Monday. pic.twitter.com/hg64WHAW5d
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) January 21, 2019
आपको बता दें कि पुलिस ने रहीम को वाहन चोरी के मामले में जेल में बंद किया था लेकिन अचानक कैदी को ट्रामा सेंटर लाया गया जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि उसने जहरीला पदार्थ खाया था जिससे उसकी तबियत बिगड़ी थी. मामले की जांच की जा रही है.