May a good source be with you.

इंसाफ़ के लिए योगी पुलिस के आगे हाथ जोड़ गिड़गिड़ाती रही बुजुर्ग महिला, मशीन में दबने से बेटे की हुई थी मौत (देखें विडियो)

बीते शुक्रवार को मृतक आकाश प्लाई सुखाने वाली मशीन के पास खड़ा था. तभी अचानक मशीन का कंट्रोलर फेल हो गया और मशीन उसके ऊपर गिर गई.

उत्तरप्रदेश के लखनऊ में गैर लाइसेंसी फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है. गुडम्बा थाना क्षेत्र में मिनाक्षी पैनल फैक्ट्री (प्लाई फैक्ट्री) के मालिक पर आरोप है कि पिछले दो महीन से खराब मशीनों पर मजदूरों से जबरदस्ती काम करवा जा रहा था.

नवभारत टाइम्स की ख़बर के मुताबिक हादसे में मृतक की पहचान 19 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है. बीकेटी के शिवपुरी बाराखेमापुर के रहने वाले आकाश और पिंटू (मृतक का भाई) दो सालों से अजय गुप्ता की प्लाई फैक्ट्री में काम करते थे. मृतक के भाई ने फैक्ट्री मालिक पर आरोप लगाया है कि फैक्ट्री का लाइसेंस न होने की वजह से वहां रात में काम होता है.

बीते शुक्रवार की सुबह 7 बजे आकाश प्लाई सुखाने वाली मशीन के पास खड़ा था. तभी अचानक मशीन का कंट्रोलर फेल हो गया और मशीन उसके ऊपर गिर गई. आस-पास खड़े मजदूरों ने आकाश को मशीन से नीचे से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

बेटे की मौत से आहत मृतक की मां लज्जावती फैक्ट्री मालिक के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए इंस्पेक्टर तेज प्रकाश सिंह के सामने हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाती रही. लेकिन इंस्पेक्टर ने पीड़ित महिला की विनती पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया. मजदूरी की मौत के बाद नाराज़ लोगों ने कुर्सी रोड पर जाम कर एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया.

हालांकि मामला बढ़ता देख बाद में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई ने की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. वहीं फैक्ट्री मालिक हादसे के बाद से फरार है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+