May a good source be with you.

देश परिवर्तन का मन बना चुका है और परिवर्तन होकर रहेगा- शत्रुघ्न सिन्हा के बाग़ी तेवर

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि नोटबंदी का फैसला मनमाना था. यह पार्टी का फैसला नहीं था, यदि पार्टी का फैसला होता तो लालकृष्ण आडवाणी को, मुरली मनोहर जोशी को पता होता.

कोलकाता में ममता बनर्जी की रैली में शत्रुघ्न सिन्हा ने शामिल होकर भाजपा सरकार पर अपना तीखा प्रहार जारी रखा. सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक पीएम जवाब नहीं देंगे तब तक चौकीदार चोर है सुनते रहना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इस क्षण तक मैं पार्टी का हूं, लेकिन सबसे पहले जनता का हूं. आज यहां पर जो अपार जनसमूह इकट्ठा हुआ है और जो मंच पर मौजूद नेतागण हैं सबकी एक ही मांग है, परिवर्तन. देश अब परिवर्तन का मन बना चुका है और परिवर्तन होकर रहेगा.

सिन्हा ने आगे कहा कि नोटबंदी का फैसला मनमाना था. यह पार्टी का फैसला नहीं था, यदि पार्टी का फैसला होता तो लालकृष्ण आडवाणी को, मुरली मनोहर जोशी को पता होता. एक रोज़ रातों-रात नोटबंदी का फैसला ले लिया गया जिसने देशवासियों को लाइन में खड़ा कर दिया. अच्छी नीयत से हमारी माताओं-बहनों ने जो पैसा जमा किया था, उसे ही लौटाने के लिए खड़ा होना पड़ा.

नवभारत टाइम्स के  मुताबिक़ जीएसटी को लेकर भी सिन्हा ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा, “नोटबंदी के फैसले से हम उबर भी नहीं पाए थे कि जैसा राहुल गांधी जी ने कहा है गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया. यह नीम पर करेला जैसा मामला है.”

राफ़ेल सौदे को लेकर सिन्हा ने कहा, “राफे़ल डील में विमानों की कीमत 40 फीसदी से अधिक बढ़ गई. देश की ज़रूरत से कम सिर्फ 36 विमान खरीदे गए. हमारे पास देश की इतनी अच्छी कंपनी है, लेकिन उसको कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया.” सिन्हा ने इस दौरान यूपी में बसपा और सपा के बीच हुए गठबंधन की सराहना करते हुए पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी की सरकार की भी तारीफ की.

उन्होंने जहां हाल ही में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली जीत के लिए राहुल गांधी को बधाई दी. वहीं तेजस्वी यादव की तारीफ़ करते हुए उन्हें लायक पिता का लायक पुत्र और बिहार का भविष्य बताया.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+