May a good source be with you.

शर्मनाक: मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए अधिकारियों के बीच चल रही थी सांठ गांठ, DM का चैट वायरल

वायरल चैट में शहडोल की कलेक्टर कांग्रेस को क्लीन स्वीप करने की बात कर रही हैं.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव की बातचीत की चैट वायरल हो रही है. इस चैट में अनुभा अपनी जूनियर अधिकारी से भाजपा को जिताने के लिए कुछ भी करने की सलाह देते हुए बोल रही है कि अगर तुम्हें एसडीएम बनना है तो भाजपा को जिताओ.

एनडीटीवी की ख़बर के मुताबिक यह चैट विधानसभा चुनाव के दौरान शहडोल की कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव और उनकी जूनियर पूजा चौधरी के बीच हुई बातचीत का है, जिसमें वह भाजपा को जिताने की बात कह रही हैं, “मुझे कांग्रेस क्लीन स्वीप चाहिए. मैं आरओ डेहरिया को फोन कर देती हूं. पूजा अगर तुम्हें एसडीएम का चार्ज लेना है तो जैतपुर में भाजपा को विन कराओ.”

उनकी बात पर पूजा तिवारी हामी भरते हुए बोलती है कि ओके मैम. इसके बाद पूजा लिखती हैं कि मैं मैनेज करती हूं लेकिन कोई इंक्वायरी तो नहीं होगी? इस सवाल पर यकीन दिलाते हुए कलेक्टर साहिबा बोलती हैं कि मैं हूं. मेहनत कर रही हो तो भाजपा सरकार बनते ही तुम्हें एसडीएम का चार्ज मिलेगा.

ग़ौरतलब है मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी थी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+