प्रधानमंत्री मोदी ने जल्दबाजी में राफ़ेल डील कर अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया: सीताराम येचुरी
‘द हिंदू’ के एन राम द्वारा किए खुलासा पर प्रतिक्रिया देते हुए येचुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री राफ़ेल सौदे का विवरण साझा करने से डर रहे हैं.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा है कि यह अब “शीशे की तरह साफ” है कि मोदी सरकार ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर अपने पंसदीदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए राफ़ेल सौदे को “बहुत जल्दबाजी में” संपन्न किया.
‘द हिंदू’ के एन राम ने खुलासा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा में 36 विमान खरीदने के फ़ैसले ने प्रत्येक विमान की कीमत 41 प्रतिशत तक बढ़ा दी है. इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए येचुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री इस तथ्य को छिपाने के लिए सौदे के विवरण साझा करने से डर रहे हैं.
Modi's sudden announcement in Paris, to buy only 36 Rafale jets, not 126 that the Air Force wanted, violated all procedure. But it also compromised India's national security and increased the price by 41%! That is why Modi has been running scared of sharing details. #RafaleScam pic.twitter.com/M3qemjmm4y
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) January 18, 2019
येचुरी ने कहा कि हम लंबे समय से राफ़ेल घोटाले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) जांच की मांग कर रहे हैं, सिर्फ जेपीसी सभी आधिकारिक दस्तावेजों के माध्यम से राफ़ेल घोटाले की जांच कर सकती है. लेकिन मोदी सरकार इन तथ्यों के कारण इसे रोकना चाहती है जो अब सामने आए हैं.
We have long demanded that only a JPC can examine the whole Rafale scam by going through all the official documents and calling requisite officials and ministers for examination. Modi govt wants to block it because of these facts which have emerged now. pic.twitter.com/0SV0omldOp
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) January 18, 2019
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने अमीर व्यापारियों को लाभ पहुंचाया, अनिल अंबानी की कंपनी को विमान बनाने का कोई अनुभव नहीं था फिर भी उन्हें भारतीय सरकारी खजाने से भारी कीमत पर कॉन्ट्रैक्ट मिला.
No doubt that the deal for 36 Rafale fighter jets with France was done in a great hurry by Modi for the benefit of his crony businessman, at the cost of India's national security and at a heavy cost to the Indian exchequer. It is crystal clear now, and no amount of spin will help https://t.co/jKP8Gk613N
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) January 18, 2019